गाजे-बाजे के साथ निकाला गया महावीरी झंडा जुलूस
गड़वार(बलिया) क्षेत्र के बरवां गांव में मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। जुलूस में भगवान महावीर की आकर्षक प्रतिमा को कंधे पर रखकर श्रद्धालुओं ने पूरे गांव में भ्रमण किया।
जय श्रीराम,जय हनुमान के घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। वहीं, जुलूस में श्रीराम,सीता, लक्ष्मण,जटायु, विश्वामित्र मुनि बने बच्चे भी चल रहे थे। विगत 75 वर्षों से चली आ रही परंपरा श्री दुधेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर लगने वाले मेले के उपलक्ष्य में हर साल आयोजित किया जाता हैं। जुलूस को संपन्न कराने में सुखपुरा पुलिस के उप निरीक्षक राम लखन सोनकर अपने पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से नजर आए।मौके पर हरखनाथ सिंह चौहान,ब्रह्मानंद चौहान,घूरा गिरी, राम विलास दास, मनोज चौहान,अजय चौहान मिंटू आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय




No comments