Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

श्री जंगली बाबा धाम परिसर में डा.सुषमा शेखर ने चलाया स्वच्छता अभियान









गड़वार(बलिया)विधानसभा क्षेत्र के गड़वार स्थित पूज्यपाद संत शिरोमणि श्री जंगली बाबा परिनिर्वाण शताब्दी महामहोत्सव 54 कुण्डीय श्री हरिहरात्मक महायज्ञ के निमित्त श्री जंगली बाबा धाम परिसर में मंगलवार को डा. सुषमा शेखर के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत यज्ञ मंडप,मंदिर परिसर एवं पंडाल सहित अन्य स्थानों पर हजारों कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य धार्मिक स्थानों को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए रखने के साथ आमजन को साफ-सफाई के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से धार्मिक स्थानों को स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने की अपील की।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments