Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मिशन शक्ति टीम द्वारा बाल विवाह एवं अन्य कुरीतियों को लेकर चलाया जागरुकता अभियान





गड़वार (बलिया)शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत रविवार को गड़वार ब्लाक में बाल विवाह की रोकथाम और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में थाना एएचटी बलिया और थाना गड़वार की मिशन शक्ति टीम ने लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इसे रोकने के लिए जागरूक किया। टीम ने पारिवारिक विवादों के निस्तारण तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सामूहिक प्रयास करने की अपील की। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी गई।

इस मौके पर सीडब्ल्यूसी सदस्य अजहर,रतनलाल पाठक,महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी उपनिरीक्षक वीनेश,आरक्षी कृष्णमोहन,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से राजीव शास्त्री व विमलेश कुमार, जिला प्रोबेशन कार्यालय से पूनम, महिला समाज कल्याण विभाग से अंजली सिंह तथा अधिवक्ता संजय सिंह सहित थाना एएचटी और थाना गड़वार की मिशन शक्ति टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


रिपोर्ट: डी.पाण्डेय

No comments