Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

हर घर डाकघर का संदेश लेकर निकली बाइक रैली



बलिया। ‘हर घर डाकघर’ अभियान के तहत रविवार को डाक विभाग की ओर से बाइक रैली और डाक चौपाल का आयोजन किया गया। अधीक्षक डाकघर बलिया मंडल राजीव कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में रैली उपडाकघर हल्दी से शुरू होकर बाबुबेल, मझौवा होते हुए गंगापुर पहुंची।

गंगापुर में आयोजित डाक चौपाल में ग्रामीणों को डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि, आवर्ती जमा, सावधि जमा, मासिक आय खाता, किसान विकास पत्र समेत विभिन्न बचत और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आधार, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, पार्सल और अन्य डाक सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।


इस दौरान निरीक्षक डाक राहुल सिंह, उपडाकपाल, शाखा डाकपाल, सहायक शाखा डाकपाल स्नेहा सिंह सहित डाककर्मी, ग्राम प्रधान रमेश यादव, जनप्रतिनिधि रिंकू गुप्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से नजदीकी डाकघर से जुड़कर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।


रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी

No comments