Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विनोद पासवान के जिला उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी



दुबहर। जनाड़ी ग्राम सभा के ग्राम प्रधान विनोद पासवान को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शनिवार को उनके पैतृक गांव जनाड़ी में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान लोगों ने कहा कि विनोद पासवान को संगठन में जिला स्तर की जिम्मेदारी मिलना जनाड़ी गांव समेत पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनके सामाजिक सरोकार और सक्रियता से संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

स्वागत करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पवन कुमार गुप्ता, बूथ अध्यक्ष चंदन शर्मा, अजीत कुमार यादव, अंकित पाठक, शक्ति संयोजक गुड्डू गिरी, जिला कार्यालय मंत्री कमलेश पांडेय, बूथ अध्यक्ष सूरज पांडेय, पंकज पांडेय, पवन पांडेय, सोनू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी

No comments