Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

महिलाओं का मतदाता प्रतिशत बढ़ाएं राजनीतिक दल : डीएम

शादी के बाद जिले में आईं महिलाओं और 18 साल की युवतियों का नाम जोड़ने पर जोर


बलिया। मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें सभी उपजिलाधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि बलिया का जेंडर रेशियो कम है। महिलाओं का नाम मतदाता सूची में बढ़ाने के लिए बीएलओ और एसडीएम लगातार कार्य कर रहे हैं। इस अभियान में राजनीतिक दलों का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने दलों के प्रतिनिधियों से अपने स्तर से जागरूकता अभियान चलाने और पात्र महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

उन्होंने विशेष रूप से शादी के बाद जिले में आईं महिलाओं और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी युवतियों को मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। कहा कि सामूहिक प्रयास से अधिक से अधिक पात्र महिलाओं का नाम सूची में शामिल किया जा सकता है।

बैठक में एडीएम अनिल कुमार, सभी एसडीएम और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।




रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी

No comments