Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जनगणना के लिए प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण

 


बलिया। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत सोमवार को सेंट जेवियर्स स्कूल, धरहरा में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के सटीक आंकड़े विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों का आधार बनेंगे। घर-घर जाकर निर्धारित प्रश्नों के माध्यम से सही जानकारी जुटाने और उसे सावधानीपूर्वक दर्ज करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में जनगणना के एक से 40 तक प्रश्नों और आंकड़े संकलित करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को 50-50 के समूह में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एडीएम अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी

No comments