Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शतचंडी महायज्ञ की निकली भव्य कलश यात्रा

 




गड़वार(बलिया)परम् पूज्य ब्रह्मलीन संत पशुपतिनाथ बाबा की जयंती के अवसर पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के बभनौली(गड़वार)स्थित माँ काली धाम पर आयोजित शतचंडी महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा हांथी,घोड़े, ऊंट व गाजे बाजे के साथ निकाली गई।कलश यात्रा हनुमान गढ़ी से शुरू होकर त्रिकालपुर तिराहा,गड़वार बाजार,थाना चौराहा होते हुए यज्ञ स्थल तक जाकर सम्पन्न हुआ।कलश यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुजनों की छटा देखते ही बन रही थी।पूरा वातावरण बाबा व माता के जयकारे से गुंजयमान हो उठा।सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।


रिपोर्ट :डी.पाण्डेय

No comments