Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण में उच्च शिक्षा की भूमिका पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन





रतसर(बलिया)स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के दुलेश्वरी सुखदेव (डीएस)मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज,रतसर में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत"महिला सशक्तिकरण में उच्च शिक्षा की भूमिका" विषयक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की एवं अपने ज्ञान तथा भावनाओं को लेखनी के माध्यम से व्यक्त करने का सराहनीय प्रयास किया।सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर-17 अक्टूबर 2026) का समापन छात्राओं द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण करने के साथ संपन्न किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments