आबकारी व पुलिस टीम की औचक दबिश के दौरान 70 लीटर कच्ची शराब बरामद,800 लीटर लहन नष्ट
रेवती (बलिया) आबकारी व स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा नगर के दलित बस्ती व भाखर ग्राम में औचक दबिश दी गई।
इस दौरान 70 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 800 लीटर लहन नष्ट किया गया। 8 भट्टियां तोड़ी गई। इस संबंध में दो मुकदमा पंजीकृत किया गया।
बुधवार को दबिश के दौरान पुलिस टीम की भनक लगते ही अवैध धंधे में संलिप्त कारोबारी इधर उधर भाग खड़े हुए
दबिश के दौरान आबकारी निरीक्षक विमलेश कुमार, थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित एस आई, पुलिस व महिला कांस्टेबल शामिल रहे।
रिपोर्ट पुनीत केशरी


No comments