Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्कूली बच्चों को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ





बलिया। आरटीओ अरुण कुमार राय के निर्देश पर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को विभिन्न विद्यालयों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यात्रीकर अधिकारी अरविंद कुमार जैसल ने समोसी विद्यापीठ रेवती और लिटिल स्टार विद्यालय सहतवार में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। उन्हें बताया गया कि सड़क पर चलते समय सावधानी बरतना और यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा सड़क सुरक्षा के नियमों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए सहतवार एवं बांसडीह में पुलिस की सहायता से अवैध टेंपो स्टैंड हटवाए गए। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क पर अतिक्रमण और अनावश्यक जाम की समस्या को कम करना है। यात्रीकर अधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग करें।



रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी

No comments