Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण

 


छठ घाटों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले डीएम और एसपी

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां



बलिया। छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने शहर के विभिन्न छठ घाटों और प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने बिचला घाट, टाउन हॉल सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर छठ पर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित स्थानों पर की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। डीएम एवं एसपी ने विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। अधिकारियों के निरीक्षण से छठ पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की सक्रियता देखने को मिली। निरीक्षण में सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी

No comments