Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

परशुराम यात्रा का गांधी पार्क में हुआ भव्य स्वागत



-भगवान परशुराम के जीवन चरित्र से अवगत कराना यात्रा का उद्देश्य

रसड़ा,बलिया। विश्व ब्राम्हण महापरिषद और परशुराम अखाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में देश भर के ब्राम्हणों को एक सूत्र में पिरोने के उद्देश्य को लेकरपांच मार्च 2017 को राजस्थान के लोहागर्ल धाम झुंझुनू से निकली श्री परशुराम यात्रा बलिया जनपद के रसड़ा गांधी पार्क पहुंचने पर मंगलवार को ब्राम्हण समाज के लोगों द्वारा गांधी पार्क में भव्य स्वागत किया गया। 23 राज्यों की यात्रा के बाद बलिया जनपद में पहुंची इस यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए यात्रा के नेतृत्वकर्त्ता आचार्य राजेश्वर महराज ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य संपूर्ण भारत में निवास करने वाले ब्राम्हण बंधुओं तथा भगवान परशुराम के जीवन चरित्र व उपदेशों की जानकारी का प्रचार-प्रचार करना है ताकि समाज की आने वाली वर्तमान पीढियां परशुराम जी के बारे में भली भांति परिचित हो सके। सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए यह यात्रा अपने आप में सार्वकालिक लंबी यात्रा है। इस यात्रा के माध्यम से ब्राम्हण समाज को संगठित करना है क्यों कि ब्राम्हण समाज सदियों से मानव समाज को मार्गदर्शन देता रहा है और देता रहेगा। भगवान परशुराम के विषय में प्रकाश डालते हुए राजेश्वर महराज ने कहा कि वे केवल ब्राम्हणों के ही नहीं अपितु समस्त मानव जाति के आराध्य नारायण हैं। इस मौके पर शशिकांत तिवारी चंदन, अभिषेक तिवारी, उत्तीर्ण पांडेय, अमरीश चौबे, आकाश पांडेय, चंदन पांडेय, आदि ने आचार्य राजेश्वर जी का भव्य स्वागत किया। संचालन शशिकांत तिवारी ने किया।                       

परशुराम रथ यात्रा का हुआ स्वागत

सिकन्दरपुर, बलिया। अखंड भारत की श्री परशुराम रथ यात्रा सोमवार की सायं तुर्तीपार पुल पार करते हुए सिकन्दरपुर पहुंचा। नगरा मोड़ पर पहले से मौजूद स्वजातियों ने रथयात्रा का स्वागत किया।
युगल पीठाधीश्वर आचार्य राजेश्वर महाराज के नेतृत्व में अखण्ड भारत परशुराम रथ यात्रा पांच मार्च 2017 को झुंझुनू राजस्थान से रवाना हुआ। यह रथ 23 राज्यों का भ्रमण करते हुये सोमवार की सांय यहां पहुंचा। 24 सितम्बर को बलिया में 10 बजे चितबड़ागांव में तथा रसड़ा गांधी पार्क में 1.30 बजे स्वागत समारोह के बाद आचार्य का प्रवचन होगा। इसके बाद रथ मऊ होते हुए काशी प्रयागराज के लिये रवाना होगा। रथ यात्रा का समापन कुरुक्षेत्र हरियाणा होते हुए नई दिल्ली में होगा।

रिपोर्ट- पिंटू सिंह, एसके शर्मा

No comments