Breaking News

Akhand Bharat

बाढ़ पीड़ितों की मदद को पुलिस ने बढ़ाया हाथ


हल्दी,बलिया। क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के मदद को पुलिस भी आगे आ रही है।शनिवार को हल्दी पुलिस ने भी लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। 
गौरतलब कि गंगा के जल स्तर में लगातार हो रही वृ(ि से क्षेत्र में विगत एक सप्ताह से बाढ़ की समस्या झेल रहे लोगों का हाल बेहाल है। लोगों का अपने घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। कहीं आने-जाने के लिए लोगों को घंटों नौका का इंतजार करना पड़ता है। बाढ़ के कारण लोगों की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है।
हल्दी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय व सुनील परख मंडल अध्यक्ष व्यापार मंडल बलिया ने संयुक्त रूप से जिन बाढ़ पीड़ितों का आशियाना बाढ़ के पानी मे दुब गया है और वे लोग एनएच 31 के उत्तर थाने के सामने तीरपाल लगा पर गुजारा कर रहे हैं ।उनके बीच भ्रमण कर राहत सामग्री का वितरण किया। थानाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि खासकर बच्चों के लिए  बिस्कुट, मिनरल वाटर व टॉर्च आदि का वितरण किया गया। उन्होंने सभी लोगांे को ऐसे समय में आगे आने और बाढ़ पीड़ितों की सेवा करने का अनुरोध किया है। इस मौके पर प्रदीप रस्तोगी, अजित सिंह, दीपू सोनी, रवि यादव, अरविन्द श्रीवास्तव, कुँवर रणधीर सिंह चीकू, देव कुमार सिंह, जुबेर अहमद, कुणाल सिंह, शत्रुध्न सिंह, अशोक पांडेय, प्रेमशंकर, दीनदयाल सहित थानाध्यक्ष के साथ पुलिस टीम मौजूद थी।

रिपोर्ट- अतिश उपाध्याय

No comments