Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कट्टा, कारतूस व गांजा के साथ दो गिरफ्तार


बलिया। गड़वार पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से गत सोमवार को कट्टा व पांच सौ ग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े। गिरफ्तार अभियुक्तों को संबधित दफाओं में निरु( कर पुलिय न्यायलय के सुपुर्द कर दिया है। 
जानकारी के अनुसार रतसर चौकी प्रभारी उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद सिंह अपने हमराहियों के साथवाहन चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर सिकरिया तिराहे के पास से गुड्डू नट उर्फ करिया नट पुत्र गनगन नट निवासी नकहरा गड़वार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा मय दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना गड़वार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इसके अलावा सोमवार को गडवार थाना प्रभारी नागेश उपाध्याय, उ0नि0  शिवजी कुँवर अपने हमराहियों के साथ ग्राम हजौली के नारापार गाँव मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर सुरेश पुत्र दुखन्ती निवासी ग्राम हजौली थाना गड़वार को समय 19.50 बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस सम्बन्ध में थाना गड़वार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



By-Ajit Ojha

No comments