रेवती में निकली स्कूल चलो रैली
रेवती (बलिया) स्थानीय बीआरसी केंद्र से बुधवार को नवीन सत्र के पहले दिन 'स्कूल चलो रैली' निकाली गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया और पिछले सत्र में सर्वाधिक नामांकन करने वाले प्रधानाध्यापकों को सम्मानित भी किया गया।
'स्कूल चलो रैली' अभियान का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी शकील अहमद ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गा प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे। रैली बीआरसी प्रांगण से निकलकर सीएचसी, बस स्टैंड, थाना और सीबीआई शाखा होते हुए वापस बीआरसी परिसर में समाप्त हुई।
पिछले सत्र में सर्वाधिक नामांकन करने वाले प्रधानाध्यापकों में कंपोजिट विद्यालय भोजछपरा के रवि प्रकाश भारती, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुन छपरा के वेद रतन चौबे, कंपोजिट विद्यालय पकहां के मन्नू राम, कंपोजिट विद्यालय डुमरियां की नीलम श्रीवास्तव, उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगीछाप के अविनाश कुमार और प्राथमिक विद्यालय सहतवार नंबर एक के संदीप कुमार तिवारी शामिल थे।
इस अवसर पर कामिनी पाण्डेय, हरिशंकर सिंह, प्रदीप शुक्ला, सूर्यभान, ममता सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
पुनीत केशरी


No comments