सर्व शिक्षा अभियान के तहत गड़वार में निकली रैली, बीडीओ व बीईओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गड़वार(बलिया) स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षा क्षेत्र गड़वार में बुधवार को एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। शुभारंभ विकास खण्ड प्रांगण से खण्ड विकास अधिकारी संतोष श्रीवास्तव व खंड शिक्षा अधिकारी विशाल यादव द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। 'हर बच्चा पढ़े,आगे बढ़े' का नारा लगाते हुए, रैली थाना गड़वार होते हुए त्रिकालपुर मोड़ पहुंची तथा वहां से पुनः वापस होकर ब्लॉक प्रांगण पर समाप्त हुई। शिक्षा के महत्व को बताते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए प्रत्येक बच्चे का नामांकन विद्यालय में अवश्य होना चाहिए।खण्ड विकास अधिकारी ने सभी अभिभावकों से यह अपील की कि 6 से 14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे का नामांकन सरकारी विद्यालय में अवश्य कराये।इस अवसर पर सीएम फेलो तरुण वर्मा,एआरपी अशोक पाण्डेय, अरविंद यादव,डॉ भूपेंद्र मिश्रा,राजेश मिश्रा डॉ.अभिषेक पाण्डेय,राकेश सिंह,शाहनवाज खान,अंजनी कुमार मुकुल,दयाशंकर पुष्कर,प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल पाण्डेय,मंत्री टुनटुन प्रसाद,सतीश सिंह, अजीत सिंह,विजय कृष्ण,मानवेंद्र उपाध्याय,विक्रम सिंह,प्रद्युम्न सिंह, राजेश कुशवाहा,श्री राम, प्रेम नारायण वर्मा,अनिल पाण्डेय,मदन गिरिजा,सुमित कुमार यादव, पंचरत्न राम, वशिष्ठ नारायण पाण्डेय, संजय सिंह, दयाशंकर तिवारी, शेषनाथ यादव,सत्य प्रकाश,रामलाल राम,अनिल सिंह, सोहेल अहमद खान,त्रिभुवन मौर्य,संतोष कुमार,संतोष कुमार श्रीवास्तव,प्रदीप श्रीवास्तव,प्रदीप पाण्डेय,अंकित कुमार,अवधेश कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय



No comments