Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नाबालिग के अपहरण के मामले में आरोपी गिरफ्तार,अपहृता सकुशल बरामद




गड़वार(बलिया) स्थानीय पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया,वहीं नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गड़वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक सूर्य कुमार दुबे ने आरोपी सूरज कुमार निवासी बलेसरा को बुढ़ऊ मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

गिरफ्तार और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश दूबे, कांस्टेबल शिवम पटेल और महिला कांस्टेबल प्रियंका देवी शामिल रही।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments