Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

छात्राओं को दी यूपी कॉप की जानकारी




सहतवार ( बलिया)।  दूजा देवी स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में सहतवार थाने के एसआई ओम प्रकाश पाण्डेय ने सरकार द्वारा संचालित UP cop  ऐप से सम्बन्धित जानकारी छात्र छात्राओं को दी । साथ ही महिला सुरक्षा से सम्बन्धित हेल्प लाइन नं०1090 और अन्य दूसरे हेल्प लाइन नं० जैसे 100,181 आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।  छात्र छात्राओं के द्वारा इस कार्यक्रम के सम्बन्धित प्रश्न भी पूछे गये। जिसका समुचित उत्तर एस आई द्वारा दिया गया।       
 उन्होंने कहा कि UP COP ऐप के जरिये लोग घर बैठे समान्य चोरी, वाहनचोरी, गुमशुदगी, मोटरसाईकिल चोरी आदि अज्ञात लोगों के खिलाफ आन लाईन एफ आईआर करा  सकते है, और घर बैठे बहुत सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। सरकार की मन्शा है कि इस ऐप के बारे मे ज्यादा से ज्यादा जानकारी लोगो को दी जाय ,ताकि इसका लाभ सभी लोग उठा सके।
 इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री अनिरुद्ध सिंह जी प्राचार्य डा० पंकज सिंह, केशव सिंह, प्रशांत सिंह, मणिबहादुर सिंह , अनूप गुप्ता, अवधेश त्रिपाठी एवं सभी प्रवक्ता गण कर्मचारी गण सहित छात्र / छात्राये  उपस्थित थे।

रिपोर्ट श्रीकांत चौबे

No comments