Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पशु आरोग्य शिविर में हुआ मवेशियों का उपचार



चिलकहर(बलिया)। क्षेत्र के ग्रामसभा सलेमपुर में पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला शिविर का आयोजन केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देशन में एकदिवसिय शुक्रवार को सुबह 8 बजे से आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आये किसानों व पशुपालको को पशुओ के उन्नत नस्ल सुधार तथा विभिन्न मौसम में होने वाली बीमारियों की रोकथाम व प्राथमिक उपचार तथा समय समय पर खसरा, मुहपक्का आदि का टीकाकरण तथा कीड़ी की दवा समय समय पर देने का सुझाव डाक्टरों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सलेमपुर ग्राम प्रधान प्रतिनीधी दिग्विजय सिंह व पशुचिकित्साधिकारी डॉ रमेश कुमार व डा0 संजय सिंह द्वारा गौ पूजन व फीता काटकर किया गया  कर किया गया।   
                                                 
 डॉ संजय सिंह द्वारा पशुपालकों को देशी गाय रखने का सुझाव दिया गया तथा देशी गाय के दूध, गौमूत्र, गोबर के फायदे बताने के साथ साथ देशी गायों को विकसित करने के सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया गया। पशु चिकित्साधिकारी ताखा डा0 संजय सिंह द्वारा पशुपालन विभाग की समस्त योजनाओ के बारे में पशुपालको को विस्तार से जानकारियां दी गयी। सामान्य रोग चिकित्सा विशेषज्ञ एवं मादा रोग विशेषज्ञ द्वारा कुल एक सौ साठ पशुओं का उपचार किया गया। केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से संचालित पशुधन बीमा योजना की जानकारी  पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार  द्वारा दी गयी। डॉ संजय कुमार, डॉ आलोक गौरव, डॉ संजीव कुमार वर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, वेटनरी फार्मशिस्ट द्वारा पशुपालकों को विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराया गया। विशिष्ट अतिथि त्रिलोकी सिंह ने सरकार द्वारा पशुपालकों के हित में संचालित योजनाओ पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में अंजनी गुप्ता, उमेश यादव, शिवकुमार यादव, डा0 आदित्य अंशू , श्रीप्रकाश लाल, नमन प्रताप सिंह समेत पशुपालक गण उपस्थित रहे।सभी आगुन्तकों का ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिग्विजय सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्ट संजय पांडे

No comments