Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पोखरे में डूबने से वृद्ध की मौत


रसड़ा (बलिया) : कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में रविवार की सुबह लगभग 10  बजे गांव के ही पोखरे में डूबने से द्वारिका प्रसाद कनौजिया उम्र 60 वर्ष  पुत्र स्व. जमुना कन्नौजिया की मौत हो गई। द्वारिका प्रसाद कनौजिया  शौच आदि के बाद पोखरे के किनारे गए हुए थे कि अचानक इसी बीच उनका पैर फिसल गया और वह लबालब भरे पोखरे में गिर पड़े। आस-पास के लोगों ने पहुंचकर उन्हें किसी तरह बाहर निकाल कर रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जिला मुख्यालय बलिया भेज दिया।                                   


रिपोर्ट पिन्टू सिंह 

No comments