Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सरदार की जयंती पर बागी बलिया ने लगाई दौड़,दी श्रद्धांजलि


बलिया। पुलिस लाईन ग्राउण्ड से रन फार यूनिटी कार्यक्रम के तहत आयोजित दौड़ को पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जनपद भर में मनाया गया। पुलिस लाईन से आयोजित रन फार यूनिटी दौड़ में जवानों ने प्रतिभाग किया। पुलिस लाईन से शुरू होकर कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कालेज चौराहा, मिड्ढ़ी चौराहा होते हुए दौड़ का समापन पुलिस लाईन के प्रांगण में हुआ। रन फार यूनिटी के तहत जनपद भर के थानों व चौकीयों से जवानों का दौड़ का आयोजन किया गया था। जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष व पुलिस के जवानों ने भाग लिया। 
इसी क्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ0 जनार्दन राय की अध्यक्षता में गुरुवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जिला सूचना कार्यालय के सभागार में धूमधाम से मनाया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शपथ दिलायी गयी। श्री राय द्वारा अपने उदघोषण में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पटेल जी की जयंती मनाने के साथ-साथ उनके किए गए योगदान का अनुकरण करने की जरूरत है। ए0के0 पांडेय सेवानिवृत्त सेवायोजन अधिकारी द्वारा पटेल जी के जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पटेल जी का देश के लिए अखंड भारत के निर्माण एवं राष्ट्रीय एकीकरण के लिए विशेष योगदान किया गया। 


सरदार ने उजागर किया था संघ का असली चेहरा : रामगोविंद 

बलिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय में गुरूवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता व अखण्डता को बनाये रखने के लिए आरएसएस पर प्रतिबन्ध लगाया था, लेकिन आज संघ एवं भाजपा वाले पटेल का अनुयायी बनने का ढोंग कर रहे है। कहा कि गृहमंत्री के रूप में उन्होंने संघ का असली चेहरा उजागर किया था। पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय ने कहा कि पटेल ने तमाम देशी रियासतों को मिलाकर भारतीय गणराज्य की स्थापना की थी।  कार्यक्रम में पूर्व मंत्री घूरा राम, पूर्व राज्यमंत्री व्यास गोंड, डॉ. विश्राम यादव, लक्ष्मण गुप्ता जि.प.अ. सुधीर पासवान, मृत्युंजय तिवारी बब्लू, वंशीधर यादव, शशिकान्त चतुर्वेदी, विकेश सिंह सोनू, जमाल आलम, सुशील पाण्डेय, डॉ. चन्द्रशेखर उपाध्याय, राजकुमार पाण्डेय, रामेश्वर पासवान, विश्वनाथ यादव, जयप्रकाश यादव मुन्ना, रामजी यादव, अजय यादव, इरफान अहमद, हरेन्द्र सिंह, विजय शंकर यादव, प्रभुनाथ यादव, रविन्द्रनाथ यादव, मिन्टू खान, जलालुद्दीन जेडी, मनन दुबे, धनन्जय सिंह विशेन, राहुल यादव आदि उपस्थित रहें। अध्यक्षता संग्राम सिंह यादव व संचालन राजन कन्नौजिया ने किया। 

बारडोली सत्याग्रह ने दी सरदार की उपाधि

बलिया। सतीश चन्द्र में गुरूवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का आरंभ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. रामशरण पाण्डेय ने सरदार पटेल के व्यक्त्वि एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक कुशल राजनेता, रियासतों को एकीकरण करने वाले, खेड़ा का किसान आंदोलन एवं बारडोली के किसानों के हितों हेतु सत्याग्रह करने वाले के नेता थे। बारडोली सत्याग्रह की सफलता से उन्हें सरदार की उपाधि मिली। इस अवसर पर डॉ. शिव प्रसाद, डॉ. अवनीश चन्द पाण्डेय, डॉ. श्रीपति कुमार यादव ने अपने विचारों को रखा। संगोष्ठी में डॉ. राम सिंह, डॉ. संजय ठाकुर, डॉ. बृजभान यादव, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. संजीव चौबे, डॉ. बृजेश तिवारी, डॉ. रजनीकान्त गुप्ता आदि उपस्थित रहें। 

अपना दल ने बांटा मरीजों में फल

बलिया। भारत रत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती के अवसर पर अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में मरीजों में फल वितरत किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष केशो भाई पटेल, संरक्षक सुदामा भाई पटेल, जिला अध्यक्ष पंकज भाई पटेल (टिंकू) युवामंच आकाश पटेल (बिट्टू) अशोक गुप्ता, गोपाल सिन्दूरिया नगर अध्यक्ष, कन्हैया वर्मा, रविशंकर वर्मा, मु.फिरोज मंसूरी, किसान मोर्चा के महेश चौधरी जिला महासचिव रविन्द्र पटेल, सोनू गुप्ता, छात्र नेता राजेश पटेल, मोहित पटेल आदि उपस्थित रहें।

रन फार यूनिटी के लिए छात्रों ने लगाई दौड़


बिल्थरारोड,बलिया। रन फॉर यूनिटी के तहत गुरुवार को रेलवे चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त और क्षेत्रीय विधायक धनंजय कनौजिया के संयुक्त नेतृत्व में नगर के युवाओं और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान विधायक कन्नौजिया और न.प.अ. गुप्त ने रन फ़ॉर यूनिटी के तहत युवाओं और छात्र-छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं रोड मार्च करते हुए चौधरी चरण सिंह तिराहे पर पहुंचे। इसके उपरांत गोष्टि में युवाओं और छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया तथा मिडिल स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर के लगभग 50 छात्रों को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह, देवेंद्र गुप्ता, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, धर्मेंद्र सोनी, सुभाष जायसवाल, पिक्की वर्मा, सतीश कुमार, अंजय राव, मृत्युंजय गुप्ता, राम मनोहर गांधी, अमित जयसवाल, गोरख जायसवाल गुड्डू, शिवमंगल गुप्ता, विक्की, सुधीर मौर्य आदि मौजूद रहें।  


राष्ट्रीय एकता दिवस पर महिला सफाई कर्मियों को वस्त्र वितरित


रेवती (बलिया)। कार्यालय नगर पंचायत रेवती पर सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पांडेय "कनक जी" द्वारा महिला सफाई कर्मचारियों को वस्त्र वितरित किया गया। तदोपरान्त राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देश की आन्तरिक सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने हेतु उपस्थित नागरिकों, नगर पंचायत कर्मियों को राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर योगेश पांडेय, मुनमुन पांडेय, महताब आलम, गोलू पटेल, लिपिक राधेश्याम वर्मा, वसीम अकरम, संदीप केशरी, शेषनाथ साहनी आदि नगर पंचायत कर्मी उपथित रहे।


सरदार की जयंती पर महिलाओं में बांटे वस्त्र


बाँसडीह,बलिया। भारत के प्रथम गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुरुवार को भाजपा बाँसडीह मण्डल की तरफ से गरीब और असहाय महिलाओं में वस्त्र वितरित किया गया। इसके उपरांत पटेल जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उनके द्वारा देश हित मे किये गये अतुलनीय योगदान को नमन किया गया। भाजपा बाँसडीह मंडल के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में नगर पंचायत के एक दर्जन महिलाओं को वस्त्र वितरित करते हुये पटेल जी की जयंती को राष्ट्रिय एकता दिवस के रूप में मनाते हुये कार्यकर्ताओ ने पटेल जी को याद किया। मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा की पटेल जी ने जो एक देश एक विधान एक निशान का सपना देखा था उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया। इस अवसर पर निखलेश पांडेय, मुनजी कुमार, राजू पटेल, अमित यादव, मनीष भारती, सोनू मिश्रा, पंकज पटेल, सत्यम पांडेय, राकेश प्रजापति, कुलदीप पटेल, दीपक कुमार शाह सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

धूमधाम से मनाई गई लौहपुरुष की जयंती


नगरा,बलिया। सरदार बल्लभ भाई पटेल सेवा संस्थान बेल्थरारोड के तत्वाधान में गुरुवार को विगह चरौवा में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी विकेश पटेल ने सरदार पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित व माल्यार्पण कर सरदार पटेल के व्यक्तित्व योगदान व आदर्शों पर प्रकाश डाला।  कहा कि देश की एकता को बनाए रखने में सरदार पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा और एकता के बगैर देश मजबूत नहीं हो सकेगा। मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि अपने जीवन में नैतिक व आदर्श मूल्यों की स्थापना तथा एकता के सूत्र में पिरोए रहें। कार्यक्रम में अव्वल आए एक दर्जन स्वजातीय विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। छट्ठू राम, चंद्रिका, विजय बहादुर, दंगल पटेल, प्रेम पटेल, रघुवंश पटेल आदि भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता अमरनाथ व संचालन मिथिलेश पटेल ने किया। इसीक्रम में श्री नरहेजी महाविद्यालय नरही में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती हर्षोउल्लास से मनायी गयी। समारोह का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ श्रीमती सुशीला सिंह के दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ताओं ने लौह पुरुष सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं राजनैतिक तथा सामाजिक उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला।



शहादत दिवस पर इंदिरा को किया नमन

बलिया। कांग्रेस भवन के सभागार में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की शहादत दिवस व लौह पुरूष पूर्व गृहमंत्री भारत सरकार सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी के अध्यक्षता में मनायी गयी। अध्यक्षीय सम्बोधन में सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि आयरन लेडी इन्दिरा की कुर्बानी देश के लिए प्रेरणादायी है। वो एक साहसिक नेता व कार्य कुशलता प्रधानमंत्री के रूप में बीस सूत्रीय कार्यक्रम हरित क्रान्ति, तकनीकी विकास व देश नहीं, बल्कि दुनिया के मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ायी। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संकल्प लें कि उन महापुरूषों के पद चिन्हों पर चलकर देश को मजबूत करेंगे। सभा को मुख्य रूप से अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन कमलेश सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर पाठक, जिलाउपाध्यक्ष जितेन्द्र राय, शिव प्रताप ओझा, ओम प्रकाश, युवा नेता मिन्टू महिलाओं ने राजेन्द्र चौधरी मंत्री उषा सिंह, शाहिद अली, रामनाथ व्यास पप्पू मिश्रा, अभिषेक शहर अध्यक्ष सागर सिंह,फुलबदन तिवारी संचालन जिला महामंत्री मुन्ना उपाध्याय आदि ने सम्बोधित किया। 
.

नपं चेयरमैन ने दी सरदार को श्रद्धांजलि


चितबड़ागांव, बलिया। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 144 वा जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई उक्त अवसर पर नगर अध्यक्ष केसरी नंदन त्रिपाठी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि हम सबको बल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर सुखी, संपन्न और शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण का उनका सपना साकार करने के लिए सामूहिक रूप से कटिवद्ध होने की आवश्यकता है उनके सम्मान में प्रधानमंत्री द्वारा रन फार यूनिटी के रूप में उन की विशाल प्रतिमा को स्थापित किया।उन्होंने पटेल के जीवन से संबंधित कई  संस्मरण दुहराया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उक्त अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में सभासदों में  अखिलेश सिंह,  राज रती देवी,  राम बहादुर राम एवं  सुरेंद्र उपाध्याय,  आनंद प्रकाश तिवारी,  अभिराम त्रिपाठी, कमरुद्दीन अंसारी, असगर अंसारी , अफजाल अंसारी, मोहन त्रिपाठी  सहित  नगर के सम्मानित जन उपस्थित रहे।


जयंती पर याद आये वल्लभ भाई,किया नमन


सहतवार ( बलिया) ।  सरदार बल्लभ भाई पटेल की 144 वी जयन्ती पर सीटी कान्वेन्ट स्कुल के बच्चो द्वारा दौड़ प्रतियोगिता एकता दिवस की रुप मे मनायी गयी। जिसमे मुख्य अतिथि सहतवार थाने के थानाध्यक्ष अनिलचन्दतिवारी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर हरी झण्डी दिखाकर शुरुआत की। बच्चो के साथ- साथ बन्दे मातरम् के नारे लगाते हुए पुलिस कर्मियो ने भी दौड़ प्रतियोगिता मे भाग लिया।

   इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल देश को एक सूत्र मे पीरोकर अनेकता मे एकता का संदेश दिया। आजादी से पहले देश कई टुकड़ो मे विभाजित था। जिसकी देखभाल की जिम्मेद्दारी अलग अलग राजवाड़ो की जिम्मे था। सभी को एक साथ जोड़कर एक भारत देश बनाने मे इनकी अहम् भूमिका रही। आओ हम सब मिलकर शपथ ले कि देश की एकता और अखण्डता पर कभी आँच नही आने देगे।

रिपोर्ट— अजीत ओझा,संतोष द्विवेदी, रविशंकर पांडेय,अनिल केसरी,घनश्याम गुप्ता,अतुल तिवारी,श्रीकांत चौबे

No comments