Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहा भाजयुमो : अखिल


बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा कार्यालय में हुई,जिसमें सभी जिला पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहें। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिल चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के नेतृत्व में युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश में व्यापक स्तर पर युवाओं से सम्पर्क व संवाद स्थापित करके उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहा है। 40 से अधिक रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से युवा मोर्चा ने नौजवानों के बीच अपनी एक मजबूत पहचान स्थापित की है। जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता सेक्टर स्तर पर कैम्प लगाकर सरकार की प्रमुख योजनाओं से आम जनमानस को अवगत कराकर लाभ पहुँचाने में जुटें है। साथ ही जल संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक स्थलों की स्वच्छता जैसे प्रमुख रचनात्मक कार्यों के प्रति युवाओं को जागरूक कर रहें है। बैठक में प्रमुख रूप से धर्मवीर भारती, अंकुर उपाध्याय, विध्यांचल चौबे, कुंवर सत्यपाल सिंह, अजीत वर्मा, सोनू मद्धेशिया, नीरज सिंह, अभय साहनी, मनीष पाण्डेय, मुन्ना कुमार, विशाल शुक्ला, शशांक शेखर त्रिपाठी, अनूप वर्मा, अजीत सिंह, अभिषेक सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, अजय मिश्रा, फतेह बहादुर सिंह, योगेन्द्र चौहान, संजीत सिंह सोनू, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, गजेन्द्र प्रताप सिंह, दीपक राय, तनुज प्रताप सिंह, सोनू तिवारी, विकास सिंह, ई. रोमित सिंह आदि उपस्थित रहें।


By-Ajit Ojha

No comments