Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आज 1 दिसंबर के राशिफल, पञ्चाङ्ग व अन्य



12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग


दिन: रविवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीराम विवाह महोत्सव।

राशिफल

मेष: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। मांगलिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मिथुन: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

सिंह: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

तुला: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। क्रोध और भावुकता में नियंत्रण रखें।

वृश्चिक: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु: वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संबंधों में निकटता आएगी।

मीन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। 





रिपोर्ट : डेस्क

No comments