Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया के विकास में मील का पत्थर साबित होगा 24 नवम्बर




बलिया। फेफना विधान सभा में विगत 24 सालों से रुके हुए विकास कार्यों को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या कल यानि 24 नवम्बर को नई ऊंचाई देंगे। साथ ही विकास की कई नयी परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। उक्त बातें सूबे के खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहीं। वे शुक्रवार को जीराबस्ती स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहें थे। 
मंत्री श्री तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि डिप्टी सीएम पंडित दीन दयाल उपाध्याय आरोग्य केंद्र महरेव,चितबड़ागांव में भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के नाम पर बने सभागार का लोकार्पण करेंगे। 


कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम पर तत्कालीन सरकार ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की घोषणा तो कर दिया, लेकिन उसके लिए एक भी पैसा  नहीं दिया था। उनसे जब पूछा गया कि पिछली सरकार ने टोकन मनी के नाम पर 10 करोड़ दिया तो राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि अखिलेश सरकार ने चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के नाम पर एक पैसा भी टोकन मनी के रूप में नहीं निकाला था। इतना ही नहीं उसके लिए ना तो अपनी कोई जमीन थी ना ही कोई प्रस्ताव था। दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर उस जमीन को विश्वविद्यालय के नाम पर कराया गया।


 विश्वविद्यालय के लिए 255 करोड़ का मैंने खुद प्रस्ताव भिजवाया है, जिसमें से काफी धन आया है। जल्दी विश्वविद्यालय का विकास दिखने लगेगा। कहा कि जिले में बड़ी परियोजना के नाम पर अभी कोई प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा गया है, लेकिन बाढ़ से बचाव के लिए फेफना तथा बेरिया क्षेत्र में धन स्वीकृत कराने का  प्रस्ताव शासन में रखा है। उन्होंने कहा कि कितना विधानसभा में विकास के रूप में बहुत से कार्य कराए गए हैं। बरैया पोखरा का सुंदरीकरण समेत कामेश्वर धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए भी कार्य कराया गया है। इसके लिए हम लोगों ने काफी प्रयास किया था। कहा कि उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम क्षेत्र के लिए गर्व की बात हैं। इससे विकास की नई संभावनाएं पूर्ण होंगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे मौजूद रहें।



रिपोर्ट : अजित ओझा

No comments