Breaking News

Akhand Bharat

उप मुख्यमंत्री ने 69 करोड़ की लागत से 51 नई परियोजनाओं का किया लोकार्पण


चितबड़ागांव, बलिया। ग्राम पंचायत महरेंव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अनुसंधान एवं आरोग्य केंद्र महरेंव पर श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में 24 नवंबर रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 69 करोड़ लागत से 51 नई परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
 गौरतलब है कि उक्त दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी वर्ष समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का उड़न खटोला 24 नवंबर रविवार को दोपहर 2:30 बजे हेलीपैड पर उतरा जहाँ उनका भव्य स्वागत राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में किया गया ।मंच पर पहुंचकर मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न परियोजनाओं की मांग पर मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प गरीबों एवं किसानों की सेवा में समर्पित है जब जनता ने दो बार आशीर्वाद देकर देश प्रदेश में कमल खिलाने का कार्य किया है तो हम भी जनता के भरोसे को कहीं से टूटने नहीं देंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण और सुविधाओं में कोताही बरती जाएगी।

परियोजनाओं के मांग के विषय में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी मांग प्रस्तुत की गई है उसे क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अच्छी तरह सोच समझकर प्रस्तुत किया है, सारी मांगे हमें स्वीकार है और मैं विश्वास दिलाता हूं की सभी 51 परियोजनाओं के शिलान्यास में नहीं अपितु उन के समापन समारोह में मैं आऊं। उन्होंने भाजपा सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को गिनाते हुए उन से जनता को लाभ को विस्तार पूर्वक दर्शाया उक्त अवसर पर उपमुख्यमंत्री के साथ मंच पर विधायक संजय यादव ,आनंद स्वरूप शुक्ल ,सुरेंद्र सिंह ,धनंजय कनौजिया ,सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ,राम इकबाल सिंह ,रविंद्र कुशवाहा, राजेंद्र पांडे ,विजय बहादुर सिंह ,रंगनाथ मिश्रा ,स्वदेशी संगठन के संयोजक  अजय जी महरेंव ग्राम प्रधान मोतीचंद गुप्त समाजसेवी अमरजीत सिंह सुमन सिंह सर्वेश सिंह कौशिक ओमप्रकाश सिंह शशि कला तिवारी पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह इत्यादि ढेर सारे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे । संचालन विनय मोहन एवं अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विनय शंकर दुबे ने किया।




रिपोर्ट : अतुल तिवारी

No comments