Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

72 घंटे से लापता 'तेतरी' का उतराया मिला शव,हड़कंप



रतसर(बलिया)। गड़वार थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा के उत्तर मुहल्ला स्थित एक कुएं में शनिवार की सुबह महिला का शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की पहचान उसी मुहल्ले की निवासिनी तेतरी देवी(38) पत्नी अशोक कन्नौजिया के  रूप में उसके बेटों ने की। मृतका बीते गुरूवार की रात से ही घर से गायब थी।घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह  व एसओ गड़वार नागेश उपाध्याय ने शव को कुएं ने निकलवाया और जरूरी कागजी कार्यवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
मृतका के पुत्र रोहित(16) व सोहित(12) ने बताया कि उसके पिता बीते 12 वर्षो से उनके साथ नही है वह कहां है पता नही है। उनकी परिवरिश मां ने जैसे तैसे किया। घर के हालात को लेकर उनकी मां परेशान रहा करती थी। इधर दो वर्षो से वह कानपुर में अपनी बहन बिमली देवी के साथ रहकर लोंगो के घरों में चौका बर्तन कर किसी तरह अपना व अपने बच्चों का पेट पाल रही थी। छठ पर्व के एक दिन बाद वह यहां अपने बच्चों से मिलने आई थी । बड़े पुत्र रोहित ने बताया कि गुरूवार को मां उससे मिली और तभी से वह कुछ परेशान सी दिखी। उस रात सभी ने साथ खाना खाया और सोने चले गये। सुबह उठने पर मां को नही देखने पर दोनों भाई उसी दिन से अपनी मां को तलाश रहे थे । उनकी तलाश शनिवार को उसी मुहल्ले में स्थित कुएं पर आकर खत्म हो गई। मां तो मिली लेकिन दोनों मां की ममता से सदा के लिए महरूम हो गये।


रिपोर्ट— धनेश पांडेय

No comments