Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शिव मंदिर में शादी हुए संपन्न



चितबड़ागांव, बलिया। थाना क्षेत्र के नसीरपुर कला अंतर्गत शिव मंदिर में 27 नवंबर बुधवार को वर अजय साहनी (24 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय द्वारिका साहनी ग्राम -पोस्ट -बसंतपुर थाना सुखपुरा -बलिया एवं वधू सरिता साहनी (20 वर्ष) पुत्री रामेश्वर साहनी, ग्राम- पोस्ट -नसीरपुर कला ,थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया- के साथ वर-कन्या के रजामंदी के साथ हिंदू रीति- रिवाज के अनुसार संपन्न हुई। उक्त अवसर पर वर पक्ष व कन्या पक्ष के परिजनों के अतिरिक्त गांव के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय साहनी पुत्र स्व द्वारिका साहनी ग्राम बसंत पुर थाना सुखपुरा बलिया का सरिता साहनी ग्राम नसिरपुर कला थाना चितबड़ागांव बलिया के यहाँ रिश्तेदारी थी।


वहाँ उसका आना जाना था करिब दो साल से प्रेम चला आ रहा था । उक्त जानकारी के अनुसार सरिता साहनी की शादी एक साल पहले घरवालो ने दुसरे जगह कर दिया सरिता साहनी जब मैके आयी तो चार महीने पहले अजय साहनी और सरिता साहनी भाग गए फिर घर वालो के बुलाने पर सरिता साहनी अपने घर नसिरपुर कला वापस आ गई लेकिन जिद्द पर अड़ी रही की मै अजय साहनी ग्राम बसंत पुर के साथ ही रहुगी  हम दोनों लोग प्रेम करते हैं घर वालो ने मजबूर होकर दोनों की शादी गाँव के शिव मंदिर में करा दिया दोनों की रज्जामन्दी से और साथ भेज दिया । 



रिपोर्ट : अतुल तिवारी

No comments