Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष का पुतला फूंका



बलिया। बैरिया त्रिमुहानी स्थित स्व. मैनेजर सिंह के प्रतिमा के सामने अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के तत्वावधान में सोमवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिया त्रिमुहानी स्थित स्व. मैनेजर सिंह के प्रतिमा के सामने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल का पुतला फूंका गया। 



इस अवसर पर गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष आनंद शंकर गोंड ने कहा छह तहसीलों में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर आयोग के अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग किया जा रहा है। वहीं तहसील अध्यक्ष ददन गोंड ने आयोग के अध्यक्ष बृजलाल पर आरोप लगाया कि भारत के राष्ट्रपति के राजपत्र व शासनादेश की गलत व्याख्या करते हुए गोंड/खरवार को संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने का षडयंत्र किया जा रहा है। 



गोंड बिरादरी के लोगों ने कहा 1891 कि जनगणना में 28785 गोंड थे, आजादी के पहले गोंड थे। ऐसे में आजादी के बाद गोंड बिरादरी के लोग किस समुद्र व बाढ़ में बह गए। गोंड महासभा के तहसील मंत्री रवींद्र कुमार ने तहसील प्रशासन को चेतावनी दिया कि गोंड बिरादरी के लोगों को तत्काल अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाय अन्यथा हमारा आंदोलन और उग्र होगा। गोंड बिरादरी के लोगों का कहना है कि गोंड बिरादरी को जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है।



उक्त मौके पर राजाराम, हरिशंकर गोंड, धनेश्वर गोंड, सुभाष गोंड, कन्हैया गोंड, विश्वनाथ गोंड, वीरेंद्र गोंड, धनंजय गोंड, प्रभुनाथ गोंड, तेजनारायण गोंड, विजय , भुटेली , प्रेम कुमार आदि उपस्थित रहे।


By : Desk



No comments