Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

करीब आया कार्तिक महोत्सव, तैयारियां हुई तेज



बलिया। कार्तिक महोत्सव....! जिसका जिक्र होते ही लोगों को बरबस गंगा का किनारा, प्रवचनों की अमृत बर्षा और ढोलका की थाप के मध्य लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की याद ताजा हो जाती है और रोम—रोम पुलकित हो उठता है। वह एक बार फिर करीब है।

भाजपा के प्रदेश सह संयोजक एवं भाजयुमो पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू के संयोजकत्व  शिवरामपुर संगम घाट पर पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 11 नवम्बर को एक ओर जहां धर्म के मर्म को राजन जी दीक्षित अपने प्रवचन के माध्यम से समझायेगें,वहीं प्रयागराज का ख्यातिलब्ध तरुण चोपड़ा ग्रुप अपनी झांकियों के माध्यम से आस्था की डोर को और मजबूत करेगा।

 इसके अलावा भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती से कई नामचीन कलाकार मसलन डॉ. अमलेश शुक्ल, गोलू राजा, नेहा चटर्जी, पारुल नंदा का भजन पूरी रात दर्शनार्थी ओर स्नानार्थी को आनंदित और आकर्षति करेगा। इस बार आयोजक मंडल ने यूट्यूब चैनेल व फेसबुक पर भी लाइव प्रसाारित करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम 11 की शाम 4 बजे से 12 को सुबह 6 बजे तक चलेगा। यह जानकारी आयोजक मंडल के डीएन सिंह ने दी है।


By-Ajit Ojha


No comments