Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

हुआ कुछ यूँ कि दुल्हन ने दूल्हे पर करा दिया एफआईआर



जयपुर।  राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित गंज नल  गोदाम क्षेत्र में निकाह कर दुल्हन लाने की तैयारी में बैठे एक दूल्हे को उस वक्त जलालत झेलनी पड़ी जब दुल्हन ने थाने में जाकर उसके खिलाफ एफआइआर कर दिया।

गंज थानाधिकारी जय सिंह ने बताया कि रविवार शाम मुस्लिम समुदाय की युवती का निकाह नागफनी संजय नगर चौराहा निवासी सईद रफीक से होना था। शनिवार रात वर पक्ष ने दुल्हन के परिजन से दहेज में पांच लाख रुपए की मांग की। अचानक पांच लाख रुपए की डिमांड पर दुल्हन के परिजन सकते में आ गए। समझाइश करने के लिए दूल्हे के घर संजय नगर गए। यहां दुल्हन के भाइयों ने पांच लाख की बजाय एक लाख रुपए देने की बात की लेकिन दूल्हे के परिजन नहीं माने। यहां बातचीत के दौरान माहौल बिगड़ गया।

आखिरकार दुल्हन ने रविवार शाम साहसिक कदम उठाते हुए निकाह से इन्कार कर दिया। उसने मामले में गंज थाने में दूल्हे व उसके परिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। हाथों में मेहंदी रचाए थाने पहुंची दुल्हन का कहना था कि जो लोग शादी से पहले पांच लाख रुपए की मांग करते हुए उसके भाइयों के साथ हाथापाई कर सकते हैं वे निकाह के बाद कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे से उसने निकाह नहीं करने का फैसला किया।


डेस्क


No comments