Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अब छात्रा संग हुआ सामूहिक दुष्कर्म


कोयंबटूर।  तेलंगाना में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के एक दिन बाद ही(26 नवंबर) कोयंबटूर में 11वींकक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी 22 से 25 साल के हैं।

लड़की 26 नवंबर को अपने घर से जन्मदिन मनाने निकली थी। कोयंबटूर के सीरानायकनपाल्यम इलाके स्थित पार्क में उसने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जब वह अपनेएक दोस्त के साथ घर वापस लौट रही थी, तभी 6 लोगों ने उसे घेर लिया। पहले पीड़ितके दोस्त के साथ मारपीट की गई।इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ितसे दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया था। वे वीडियो की दम पर उसे ब्लैकमेल कर शिकायत दर्ज करने से रोकना चाहते थे। इसके बावजूद लड़की ने घर आकर अपनी मां को सबकुछ बता दिया। परिवार ने मामला दर्ज करा दिया।


डेस्क


No comments