Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सुखपुरा में भव्य स्वागत



सुखपुरा (बलिया) । भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू का सुखपुरा प्रथम आगमन पर शानदार स्वागत हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। उनके आते ही भाजपा जिन्दाबाद तथा साहू जिन्दाबाद के नारों से आकाश गुंजायमान हो गया। सर्व प्रथम उन्होंने शहीद स्मारक पर श्रध्दा सुमन अर्पित किया उसके बाद उन्होंने कहा किसी भी कार्यकर्ता को कोई भी परेशानी हो वह तुरंत मुझसे बात करें उसका समाधान तुरंत किया जाएगा और कोई भी कर्मचारी या अधिकारी काम अगर नहीं करता है तो तुरंत मुझे बताया जाए जिससे उनके ऊपर कार्रवाई की जा सके उन्होंने आगे कहा की जब भी कार्यकताओं को मेरी जरूरत होगी  मैं हमेशा आप के साथ खड़ा रहूंगा  स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से रोहित कुमार सिंह बसंत सिंह, विनोद सिंह  सुभाष जी  पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजनाथ सिंह  मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, समरेंद्र सिंह इत्यादि मौजूद रहे।




रिपोर्ट - अनिल सिंह।

No comments