फेसबुकिया यार संग फुर्र हुई विवाहिता
रांची। भारतीय जनमानस पर फेसबुक समेत सोशल मीडिया का नशा किस कदर अपना दुष्प्रभाव डाल रहा है इसका ताजातरीन उदाहरण बरियातू के कुसुम विहार रोड नंबर चार स्थित कौशल्या अपार्टमेंट से अचानक लापता हुई विवाहिता की घटना है। जहां विवाहिता के ससुराल और मायके वाले उसकी मौत का मातम मना रहे थे वही घर से लापता हुई विवाहिता अपने आशिक के साथ जम्मू में रंगरेलियां मना रही थी। वह तो भला हो पुलिस का जिसने बुधवार को पुलिस ने विवाहिता को मुरी रेलवे स्टेशन से बरामद किया। जबकि एक दिन पहले ही लापता रूपा के पिता जयप्रकाश ने बेटी की तलाश में अनदेखी का आरोप लगा बरियातू और नगड़ी पुलिस के खिलाफ पीएमओ और मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में शिकायत की थी। अब इस मामले का पटाक्षेप हो गया है।
पुलिस की पूछताछ में रूपा ने बताया है कि वह पति व ससुरालवालों से प्रताडि़त होकर कथित प्रेमी संग चली गई थी। 18 अक्टूबर को वह घर से ब्यूटी पार्लर के नाम पर निकली थी। बिहार के बाढ़ निवासी दोस्त नीतीश कुमार को रांची के दिव्यायन चौक के पास बुलवाया। उसकी कार में बैठकर सीधे पटना चली गई। वहां एक दो दिन रुकी। इसके बाद वह दोस्त के साथ जम्मू चली गई। जम्मू में ही करीब एक महीने तक रही।
विवाहिता ने बताया कि है कि कुछ दिनों तक वह नीतीश संग रही थी। बाद में नीतीश पटना लौट गया था। फिर उसे जम्मू बुलाया और पिता के पास जाने की बात कही। वहां से पटना लौटी। जनशताब्दी एक्सप्रेस से पटना से रांची लौट रही थी। इसकी सूचना बरियातू पुलिस को मिली। पुलिस ने मुरी रेलवे स्टेशन से उसे बरामद कर लिया। पुलिस ने कोर्ट में रूपा का 164 के तहत बयान भी दर्ज करवाया। इसके बाद माता-पिता को सौंप दिया।
विवाहिता ने पुलिस को बताया है कि फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती नीतीश से हुई थी। इधर, नीतीश ने कहा है कि पति से तलाक लेने के बाद वह रूपा से शादी करेगा। रूपा के पिता जयप्रकाश सिंह ने कहा है कि उसकी दोस्ती नीतीश के साथ थी इसकी कभी उन्हें जानकारी नहीं थी।
डेस्क
No comments