Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ददरी के आंगन में सजी किसानों की चौपाल,मंत्री ने दी नसीहत




बलिया। ददरी मेले में पांच दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य अतिथि खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दीप जलाकर किया। इसमें किसानों को स्टॉल व कृषि विशेषज्ञों के माध्यम से खेती-किसानी से जुड़ी लाभप्रद जानकारी दी गई।
उद्धाटन के बाद मंत्री श्री तिवारी ने किसानों से अपील किया कि मेले में जो स्टाल लगाए गए हैं, वहां से जानकारी लें और अपनी कृषि को फायदेमंद बनाएं। कहा कि किसानों की उन्नति के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ लेकर आने वाले दिनों में किसान अपनी आय में भारी इजाफा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक उन्नति हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में एक है। 


भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने वहां किसानों की जानकारी के लिए लगाए गए स्टॉल की सराहना की। उप निदेशक कृषि इंद्राज ने मेले के माध्यम से किसानों को दी जाने वाली जानकारी को साझा किया। कृषि विभाग में किसानों के लिए लाभकारी योजनाओं को भी बताया। इसके अलावा कृषि विशेषज्ञ गोपाल जी यादव, आरके मौर्य तथा जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों के आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। साथ ही कृषि से संबंधित किसानों के सवालों का उत्तर देकर उनकी समस्याओं का समाधान किया। मेले में भूमि संरक्षण, गन्ना विभाग, पंचायती राज के अलावा निजी क्षेत्र के कृषि निवेश विक्रेताओं द्वारा स्टाल लगाया गया। लोक गीत के माध्यम से भी कृषि विभाग द्वारा चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। मेले में उपलब्ध किसान सेवा रथ के माध्यम से किसानों को जानकारी दी जा रही है। डीडीओ शशिमौली मिश्रा ने सभी अतिथियों और किसानों के प्रति आभार जताया। संचालन वरिष्ठ प्राविधिक सहायक प्रकाश सिंह ने किया। 



रिपोर्ट : डेस्क

No comments