Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानिए कौन बना बलिया भाजपा जिलाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन ने प्रदेश के 59 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा के 98 जिला संगठनों में से 59 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। अभी 39 जिलाध्यक्षों की नामों की घोषणा बाकी है। इन जिलाध्यक्षों का चुनाव 20 नवम्बर को हुआ था। लखनऊ महानगर के मुकेश शर्मा एक बार फिर नगर अध्यक्ष बन गए हैं। अवध क्षेत्र के तहत सीतापुर के अचिन मेहरोत्रा, लखीमपुर सुनील सिंह, हरदोई से सौरभ मिश्रा, उन्नाव से राजकिशोर रावत, बलरामपुर से प्रदीप सिंह, बहराइच से श्यामकरण टेकरीवाल, गोंडा से सूर्य नारायण तिवारी श्रावस्ती से संजय कैराती, अम्बेडकरनगर से कपिल देव वर्मा और अयोध्या महानगर से अभिषेक मिश्रा जिला अध्यक्ष चुने गए हैं।कानपुर क्षेत्र के तहत कानपुर उत्तर से सुनील बजाज, कानपुर दक्षिण से डा.वीना आर्य पटेल, कानपुर ग्रामीण से कृष्ण मुरारी शुक्ला, कानपुर देहात अविनाश चौहान, महोबा से जितेन्द्र सिंह सेंगर, हमीरपुर से ब्रज किशोर गुप्ता, चित्रकूट से चन्द्र प्रकाश खरे, झांसी महानगर से मुकेश मिश्रा व जालौन से रामेन्द्र सिंह बन्ना जिलाध्यक्ष बने हैं। काशी क्षेत्र के तहत प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से वाराणसी महानगर से विद्यासागर राय, वाराणसी जिले से हंसराज विश्वकर्मा, भदोही से विनय श्रीवास्तव और मीरजापुर से ब्रज भूषण सिंह जिलाअध्यक्ष चुने गए हैं। गोरखपुर क्षेत्र के तहत गोरखपुर महानगर से राजेश गुप्ता, गोरखपुर जिला से युधिष्ठिर सिंह सैंथवार, महाराजगंज से परदेसी रविदास, मऊ से रवीन्द्र गुप्ता, बलिया से जयप्रकाश साहू, आजमगढ़ से ध्रुव सिंह, लालगंज से ऋषिकांत राय, बस्ती से महेश शुक्ला, सिद्धार्थनगर से गोविन्द माधव यादव जिलाध्यक्ष बने हैं।

No comments