Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भारत के दुश्मनों को रख तीसरी आख रखेगी नजर, पूरा हुआ प्रक्षेपण



नई दिल्ली।  उन्नत श्रेणी के बहुउद्देश्यीय सैटेलाइट कार्टोसैट-3 के साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 13 छोटे अमेरिकी सैटेलाइट को लॉन्च किया। इस सेटेलाइट के माध्यम से पृथ्वी की छोटी से छोटी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। लॉन्च के 17 मिनट बाद PSLV-C47 ने कार्टोसैट को उसके ऑर्बिट में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को सुबह 9:28 मिनट पर कार्टोसैट-3 को लॉन्च किया।

इस खास मौके पर इसरो चीफ के. सिवन श्रीहरिकोटा मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में मौजूद रहे। उनके साथ मिशन के इंजीनियर्स और इसरो के बड़े वैज्ञानिक मौजूद थे। कार्टोसैट-3 को भारत की आंख भी कहा जा रहा है, क्योंकि इससे बड़े स्तर पर अंतरिक्ष से पृथ्वी पर मैपिंग की जा सकेगी। 

इसरो के. प्रमुख के सिवन ने कार्टोसैट-3 के सफल प्रक्षेपण पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि मुझे खुशी है कि पीएसएलवी-सी 47 ने 13 अन्य उपग्रहों के साथ सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया। उन्होंने आगे बताया कि कार्टोसैट-3 उच्चतम रिज़ॉल्यूशन वाला नागरिक उपग्रह है। साथ ही, कहा कि हमारे पास मार्च तक 13 अंतरिक्ष मिशन हैं, जिनमें 6 बड़े वाहन मिशन और 7 सैटेलाइट मिशन शामिल हैं।

Desk

No comments