छत के रास्ते एक व्यक्ति के घर में घुसे चोरों ने लाखों रूपए के आभूषण चुराए
रेवती (बलिया) नगर पंचायत रेवती के सेनानी पथ वार्ड नंबर 9 निवासी विपिन पाण्डेय के घर गुरुवार की रात चोर घर के पिछवाड़े से छत से अंदर घर में प्रवेश कर लाखो का आभूषण चुरा कर फरार हो गए।
गुरुवार के दिन विपिन पांडेय और उनकी पत्नी पुराने घर कंचनपुर गांव गए थे। वहां से छितौनी शिव मंदिर का दर्शन पूजन कर शुक्रवार के दिन जब वापस घर लौटे तो दो कमरे में रखें दो बक्शा और एक लोहे का अलमारी से सोने का एक मंगटिका,एक जोड़ा झाला,चांदी का दो जोड़ी पायल,चांदी का पान व चांदी का 11 सुपाड़ी और साड़िया गायब थी। पाण्डेय ने इसकी सूचना रेवती पुलिस दी है। । थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
पुनीत केशरी


No comments