पति के लंबी आयु के लिए महिलाओं ने वट वृक्ष की कि पुजा अर्चना
मनियर, बलिया । ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक विधि से वट-वृक्ष की पूजा-अर्चना की। एव परम्परा के अनुसार पति की लंबी आयु, समृद्धि और अखंड सौभाग्यवती रहने की कामना की। उपस्थित महिलाओं ने वटवृक्ष के चारों ओर लाल कच्चे धागे बांधते हुए। परिक्रमा की और सत्यवान -सावित्री की प्रेरक कथा सुनकर संकल्प दोहराया। निर्जला तथा फलाहारी व्रत रखते हुए उन्होंने बट के पत्ते, काले भुने चने, लाल कलवार, चूड़ी, सिंदूर व श्रृंगार-सामान अर्पित किए। पूजा के बाद सभी ने बुजुर्गों तथा अपने पति को बैठाकर प्रणाम किया और उनका आशीर्वाद लिया।
यह धार्मिक परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है और इससे पारिवारिक संबंधों में मजबूती आती है। आयोजन में ग्रामीण महिलाएँ बड़ी श्रद्धा और अनुशासन के साथ शामिल हुईं। आसपास के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक इस पुण्य कार्य में भाग लिया। समारोह के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने मिलकर सामुदायिक सौहार्द की भावना को और मजबूत किया।
मनु तिवारी


No comments