तुलसी मानस मंदिर के 14 वें स्थापना दिवस पर सुन्दर काण्ड का पाठ आयोजित
रेवती (बलिया) क्षेत्र प्रसिद्ध माँ पचरूखा देवी गायघाट मंदिर परिसर से सटे तुलसी मानस मंदिर के 14 वें स्थापना दिवस पर सुन्दर काण्ड का पाठ आयोजित किया गया। पाठ के समापन पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद व भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी संजय सिंह द्वारा इस दौरान 51 संत महात्माओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। चार दशक पूर्व गायघाट गांव निवासी श्रीराम व हनुमान जी के भक्त बालचंद केशरी ने इस मंदिर की नींव रखी थी। जन सहयोग से मंदिर तैयार हुआ। तत्पश्चात सन 2012 में इस तुलसी मानस मंदिर में राम,जानकी, लक्ष्मण, हनुमान व तुलसीदास की सुंदर व आकर्षक अलग अलग प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, मानस मंदिर के पुजारी नारायण दास, त्रिलोकी दास,पी एन दास, वैजन्ती सिंह, पूनम सिंह, अरविंद सिंह,लाल साहब आदि मौजूद रहे।
पुनीत केशरी


No comments