Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पंचायत सहायकों ने अपनी समस्याओं को लेकर खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 



मनियर, बलिया। विकास खंड कार्यालय मनियर पर पंचायत सहायकों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकारी मनियर को संबोधित ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी शशि मोहन कनौजिया को सौंपा।पंचायत सहायकों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया कि गैर विभागीय कार्यों से मुक्त रखा जाए, जनगणना व सर्वेक्षण ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। अतिरिक्त कार्य करने पर अलग से पारिश्रमिक दी जाए, पंचायत सचिवालय में संसाधनों की खामियां को दुरुस्त किया जाए।शासनादेश के अनुरूप जॉब चार्ट के मुताबिक कार्य लिया जाए। तथा सभी पंचायत सहायकों को प्रतिमाह मानदेय समय से दी जाए जिससे सभी पंचायत सहायक बिना मानसिक दबाव से सुचारू रूप से कार्य कर सकें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भारतेन्दु साहनी, उपाध्यक्ष वसुंधरा चौहान, कोषाध्यक्ष सुमित शर्मा, अभिनव आनंद, दिलीप प्रसाद, पंकज, अखिलेश, उमेश, अरविंद कुमार, गुंजा, प्रियंका चौहान, सुनीता, अरशद अंसारी, राज सोनी, प्रिंस यादव, रवि यादव, गीता यादव, अनूपी, रोशनी भारती, अभिषेक यादव, वारिश अंसारी, आलोक, दीपक धुसिया, अनुराग सिंह, रेनु यादव, संजिदा खातून, प्रतिभा रहे।

मनु तिवारी

No comments