Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पंचायत सहायकों ने समस्याओं को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन,मानदेय का निश्चित समय पर भुगतान करने की मांग

 


गड़वार(बलिया) स्थानीय विकास खंड पर स्थित बीडीओ कार्यालय पर पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायक यूनियन की ओर से दिए गए ज्ञापन में सीपीएफसी आय के निस्तारण,मानदेय भुगतान,मकानों की गणना कार्य, मोबाइल एवं इंटरनेट सुविधा सहित स्टेशनरी व्यवस्था की मांग उठाई गई।

ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने कहा कि सीपीएफसी संचालन से प्राप्त आय के निस्तारण की प्रक्रिया स्पष्ट एवं पारदर्शी बनाई जाए तथा पंचायत सहायकों पर अनावश्यक दबाव न डाला जाए। इसके अलावा मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के बदले लंबित पारिश्रमिक का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की गई।

पंचायत सहायकों ने फील्ड कार्यों के लिए उच्च क्षमता वाले मोबाइल फोन और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। साथ ही कई महीनों से लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान करने तथा पंचायत भवनों में कंप्यूटर,प्रिंटर व आवश्यक स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि पंचायत स्तर पर कार्यों के सुचारू संचालन के लिए इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई आवश्यक है। इस दौरान कई पंचायत सहायकों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर समर्थन दिया।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments