14 से 22 मई तक सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
रतसर (बलिया) 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र रतसर से जुड़े 11 केवी पोषकों पर डबल सर्किट का कार्य 14 मई से 22 मई 2026 तक कराया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बलिया प्रथम के अनुसार, विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है। कार्य अवधि में रतसर उपकेंद्र से संचालित सभी 11 केवी पोषकों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि में वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें तथा अनुरक्षण कार्य में सहयोग प्रदान करें,ताकि कार्य समय से पूरा हो सके।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments