Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को पुलिस की तत्परता से मिली पचास हजार रुपए वापस

 


गड़वार(बलिया) थाना गड़वार पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है। थाना प्रभारी हितेश कुमार के कुशल नेतृत्व में अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुए पुलिस ने न्यायालय के आदेश के क्रम में शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि वापस करवा दिया।

थाना क्षेत्र के पीपरसंडा निवासी पीड़ित अरुण कुमार ओझा के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के  खाते से 14 जनवरी को साइबर फ्राड के माध्यम से पचास हजार रुपए धनराशि निकाल ली गई थी। पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई,साथ ही थाना गड़वार में भी प्रार्थना पत्र दिया गया।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित विधिक कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप 13 मई को धोखाधड़ी की गई पचास हजार रुपये की राशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई गई।

राशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने बलिया पुलिस एवं थाना गड़वार पुलिस टीम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक अब्दुल हाफिज,हेड कांस्टेबल.भीम कुमार,आरक्षी विवेक कुमार यादव,आरक्षी लवकुश गुप्ता की अहम भूमिका रही।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments