Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ईद-उल-अजहा का त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था बहाल करने की अपील



गड़वार (बलिया) स्थानीय थाना परिसर में बुधवार की दोपहर ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक  आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी हितेश कुमार ने की। बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि ईद-उल-जुहा (बकरीद) ईद का त्यौहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है।इसे मिल-जुलकर और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत सूचना पर ध्यान न दें। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट या वीडियो को न तो शेयर करें और न ही उस पर विश्वास करें। थाना प्रभारी ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जगह-जगह पुलिस गश्त और निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक में लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक व  जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments