पुलिस ने 2000 लीटर लहन व 25 भट्ठियाँ को किया नष्ट
रेवती (बलिया) पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान में थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस कर्मियों द्वारा रेवती व भाखर गांव में अलग अलग औचक दबिश दी गई। पुलिस की भनक लगते ही अवैध कच्ची शराब बनाने के धंधे में संलिप्त धंधेबाज इधर उधर कूद फांद कर फरार हो गए। पुलिस द्वारा मुजवानी, नरकट, नाला, गड्ढे में दबाकर रखें गए 2000 लीटर लहन बरामद कर उसे नष्ट किया गया। 25 अवैध कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ी गई। इस कार्यवाही के दौरान विपिन यादव, बलिराम कुमार, अभिषेक कुमार, सुनील चौधरी, अमित चौहान आदि पुलिस कांस्टेबल मौजूद रहे।
पुनीत केशरी


No comments