Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बाइक सवार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

 



मनियर, बलिया। मनियर गंगापुर बजरंगबली के मंदिर के पास बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आईं। मिली जानकारी के अनुसार,  मनियर पूरब टोला वार्ड नंबर 13 के निवासी विपिन कुमार सिंह  गंगापुर बजरंगबली मंदिर के पास वाईक मोड़ते मेन सड़क चढ रहे थे। 

इसी बीच, बलिया की ओर  मनियर बस स्टैंड आ रहे मनियर कस्बा पुरब टोला निवासी प्रशांत पांडेय 23 वर्ष सामने बाइक देखकर संतुलन खो बैठे। उनकी बाइक विपिन की बाइक से जोरदार टकराई, जिससे प्रशांत जमीन पर गिर पड़े व बुरी तरह घायल हो गए । आसपास के लोग तुरंत दौड़े और घायल प्रशांत को मंदिर के चबूतरे पर लिटाया। सूचना पर 100 डायल और 108 एंबुलेंस पहुंची। उन्हें पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया।हादसे में प्रशांत पांडेय को पैर और अन्य अंगों पर गंभीर चोटें लगीं, जबकि विपिन कुमार सिंह को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने मंदिर के पास स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है ताकि कोई दुर्घटना न घटे।



मनु तिवारी

No comments