Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस ने साइबर ठगी के 38,970 रुपये पीड़िता के खाते में लौटाए




मनियर बलिया ।साइबर ठगी का शिकार हुई ग्रामीण महिला को पुलिस ने न्याय दिलाया। आवेदिका अनीशा पुत्री मदन राजभर, निवासी ग्राम बड़ी बाजार मनियर, के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को मनियर आंगनबाड़ी कार्यालय का कर्मचारी बताया। उसने झूठा लालच दिया कि आपकी पुत्री के जन्म पर सरकार 6,000 रुपये की सहायता दे रही है। योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ओटीपी हड़प लिया और चार ट्रांजेक्शन से कुल 38,970 रुपये उड़ा लिए।

साइबर टीम ने बैंकिंग संस्थाओं और तकनीकी माध्यमों से समन्वय कर पूरी राशि होल्ड कराई। माननीय न्यायालय के आदेश पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मनियर शाखा के अनीशा के खाते में सारा पैसा वापस जमा कर दिया गया।

धनराशि लौटने पर अनीशा ने बलिया पुलिस और मनियर थाने की टीम का आभार जताया। इस सफलता में पुलिस टीम के सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभाई:

थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह घटना साइबर जागरूकता का संदेश देती है ।संदिग्ध कॉल पर ओटीपी कभी शेयर न करें। थाना मनियर पुलिस लगातार सतर्क है।



मनु तिवारी

No comments