सीबीएसई ने घोषित किया इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम, एपेक्स स्कूल में रुनझुन ने किया 91.6% के साथ टॉप
By- Dhiraj Singh
बलिया : गड़वार क्षेत्र के एपेक्स स्कूल की छात्रा रुनझुन ने सीबीएसई द्वारा घोषित इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम में 91.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया तो वहीं नेहा, पूर्वी और स्वास्तिका ने 90% से अधिक अंक, अजीत, ममता, अक्षय, आयुष, आशीष, संजीत, अमन तथा साइमा ने 85% से अधिक अंक तथा आकांक्षा, रेशमा, अमृशा,ज्योति, शाहिना, सुहानी और श्रुति ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विषयवार मेरिट के अनुसार पेंटिंग में स्वास्तिका 97%, हिंदी में परी 96%, स्वास्तिका 96%, रिया 96%, अंग्रेजी में शाहिना परवीन 95%, केमिस्ट्री में आयुष 95%, फिजिक्स में आयुष 94% तथा गणित में अमन ने 90% अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिमा तिवारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत,अनुशासन तथा शिक्षकों के उचित मार्गदर्शनसे यह मुकाम हासिल किया है। विद्यालय परिवार को इन सभी विद्यार्थियों पर गर्व है।



No comments