Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

राज्यमंत्री की अध्यक्षता में ऋण वितरण कैम्प 27 दिसम्बर को



बलिया: केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओं के तहत 27 दिसंबर को सुबह 11 बजे राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की अध्यक्षता में एक ऋण वितरण कैंप का आयोजन टीडी कॉलेज के पास स्थित जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र कार्यालय परिसर में होगा। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार तथा ओडीओपी योजना के अंतर्गत ये ऋण दिए जाएंगे। उपायुक्त उद्योग राजीव कुमार पाठक ने बताया कि जो बेरोजगार एवं उद्यमी उत्पादन या सेवा क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण लेना चाहते हैं, वे दो पासपोर्ट साइज फोटो, हाईस्कूल का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट के साथ इस कैंप में भाग लेकर आवेदन करें।




रिपोर्ट :धीरज सिंह

No comments